शिवमय हुआ पूरा कस्बा, वातावरण ‘हर-हर महादेव’ से गुंजायमान, भक्त भगवान शिव का कर रहे जलाभिषेक
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत सैलाब है। कस्बे के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान है। यहां शिव मंदिरों में विशेष सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की झालरों से सजाया गया है। शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बिल्वपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे है। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे पूरे कस्बे का माहौल शिवमय हो जाएगा।













