Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का चर्चित हत्याकांड, टैक्सी चालक की सूझबूझ, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Nature

समाचार-गढ़, 25 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में एक टैक्सी चालक की सूझबूझ, जागरूकता और हिम्मत ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। गत सोमवार की रात्रि को बाड़ेला गांव की रोही में जवाईं गोपालनाथ सिद्ध द्वारा अपने वृद्ध ससुर जिरामनाथ सिद्ध की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मंगलवार सुबह 8:45पर जैसे ही खबर मिली, थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी और घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता रवाना हो गया। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि इस घटना की हत्या की सूचना के कुछ ही देर बाद सुबह 10:30बजे एक ऑटो चालक थाने आया। उसने पुलिस को बताया कि उसके ऑटो में एक आदमी बैठा है जिसने मेरे फोन से किसी पर बात करते हुए हत्या की बात की है। पुलिस ने तुरन्त उस आदमी से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया और सारी वारदात के बारे में बता दिया। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने ऑटो चालक श्रवणकुमार को शाबाशी देते हुए पुलिस अधीक्षक को उसे जिलास्तर पर सम्मानित करने के लिए नाम भेजा है और पुलिस मित्र के रूप में उसे मनोनीत किया है।
थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिकों को अपने आसपास की घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी तुरन्त पुलिस को देने का प्रयास करना चाहिए। थानाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जागरूकता का परिचय देवे और पब्लिक पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करें।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights