Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया शीतला सप्तमी का पर्व

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 21 मार्च। कस्बे में शीतला सप्तमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और परंपरागत परिवारों में इस पर्व को लेकर विशेष आयोजन किए गए। कालू बास स्थित रानी बाजार मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पुजारी प्रवीण सेवक ने बताया कि परंपरा के अनुसार सप्तमी की शाम महिलाएं घर में ताजा भोजन बनाकर रखती हैं, क्योंकि अष्टमी के दिन चूल्हा जलाना वर्जित होता है। इस दिन मंदिरों में शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, और माता के चरणों में ठंडे पकवान (बासी भोजन) अर्पित किए जाते हैं। इस वर्ष शीतला माता मंदिर में पूजन की पूर्व संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने शीतला माता के भजन प्रस्तुत किए। भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और श्रद्धा से भक्ति रस में डूब गए। इस जागरण में कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
शुक्रवार को महिलाओं ने अपने परिवार की सेहत और समृद्धि के लिए शीतला माता की पूजा की और बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे में सत्यनारायण सोमानी व महावीर सोमानी के घर पर महिलाओं ने परम्पतरागतत तरीके से शीतला सप्तमी का पर्व मनाया।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights