Nature Nature

बिग्गा में रात भर बहती रही भक्ति रस की गंगा, भक्ति रस में हिलोरे लेते रहे श्रोता

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 15 जुलाई 2023। बीकानेर जयपुर हाईवे पर स्थित श्री डूंगरगढ़ मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर गांव बिग्गा में एक शाम गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नाम आयोजित रात्रि विशाल जागरण में पूरी रात भक्ति रस की गंगा बहती रही । बिग्गा गांव में माला बास स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर पर आयोजित रात्रि विशाल जागरण में गजेंद्र अजमेरा एंड पार्टी जोधपुर, हेमंत लांबा नागौर, खेमाराम धायल नागौर, मुकेश डांगी एंड पार्टी जोधपुर तथा नृत्य कलाकार निशा डांसर जयपुर ममता जोधपुर, छैला डांसर आदि ने धार्मिक भजनों पर नृत्य कला से श्री वीर बिग्गाजी महाराज के जागरण में भक्ति रस का ऐसा रंग बरसाया कि श्रोता देर रात तक भक्ति रस की गंगा में हिलोरे मारते रहे ।गजेंद्र अजमेरा एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के आस्थामय भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने जागरण में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।श्रोता टेर में टेर मिलाते हुए रातभर जयकारे लगाते हुए भजनों पर करतल ध्वनि के बीच जयकारों से धरती अम्बर को गुजायमान बना दिया।जागरण में सजीव झांकियो ने भक्ति रस में हिलोरे लेते श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।जागरण में बिग्गा के अलावा सातलेरा,अभय सिंह पुरा, कितासर, बिग्गा बास रामसरा, कुंतासर,सहित आसपास के गांव ढाणियों से भी सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर जागरण का आनंद उठाया ।जागरण में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री वीर बिग्गाजी सेवा समिति माला बास के सदस्य लगे रहे।

गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को रात भर भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया।सभी फोटो बनवारी लाल जवरिया बिग्गा
जागरण के दौरान सजी सजीव झांकियो ने मन मोहा जयकारों से गूंज उठा धरती अम्बर।
जागरण में उमड़ा श्रोताओं का सैलाब रात भर बहती रही भक्ति रस की गंगा ।
जागरण मे पूरी रात गूंजते रहे गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारे ।
  • Related Posts

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रामपुरा बस्ती की गली नंबर 7 में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक की तलवार से हत्या…

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights