Nature Nature

सरकार का बड़ा निर्णय: अब पढ़े-लिखे ही संभालेंगे गांव की कमान, 2026 से लागू होंगे नए नियम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गांव की सरकार में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है, जिसके तहत वार्ड पंच के लिए 10वीं और सरपंच के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड, डीबीटी, ई-गवर्नेंस और स्मार्ट गांव जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षित जनप्रतिनिधि आवश्यक हैं। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी, पारदर्शिता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूती आएगी। इस बीच भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि पढ़े-लिखे होंगे तो गांव का विकास तेज होगा, सरकारी अधिकारियों से पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करवा पाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा का महत्व भी समझा सकेंगे। हालांकि कुछ दलों और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों की भागीदारी प्रभावित हो सकती है। सरकार का तर्क है कि यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देगा और पंचायतों को आधुनिक एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights