Nature Nature

स्वर्गीय चन्दा देवी मालू ने मृत्यु उपरांत दी दो नेत्रों की रोशनी

Nature

स्वर्गीय चन्दा देवी मालू ने मृत्यु उपरांत दी दो नेत्रों की रोशनी
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए आड़सर बास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्वर्गीय चन्दा देवी मालू (आयु 65 वर्ष), धर्मपत्नी हुलासमल मालू ने अपने निधन के उपरांत नेत्रदान कर एक पुनीत कार्य किया। यह नेत्रदान प्राणनाथ अस्पताल की नेत्रदान संस्था के माध्यम से विधिवत संपन्न हुआ।
स्वर्गीय चन्दा देवी मालू के इस महान निर्णय से दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आने की संभावना बनी है। नेत्रदान की स्वीकृति परिजनों की ओर से हुलासमल मालू द्वारा प्रदान की गई। इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरणा अशोक बैद एवं महेंद्र मालू ने दी।
नेत्रदान प्रक्रिया के प्रभारी अशोक झाबक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम मालू ने की, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में चमन श्रीमाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रावक समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें अशोक बैद, महेंद्र मालू, वीरेंद्र चोरड़िया, मोहित मालू, प्रेम भंसाली, विकास मालू, संजय मालू, पूनमचंद नाई, मुनीराम जाट सहित कई समाजबंधु शामिल रहे।
स्वर्गीय चन्दा देवी मालू का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और नेत्रदान जैसे महादान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है। समाज द्वारा परिवार के इस संवेदनशील, साहसिक और सराहनीय निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। समस्त समाज की ओर से स्वर्गीय चन्दा देवी मालू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights