Nature Nature

भेड़-बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने बुजुर्ग की कर दी निर्मम हत्या

Nature

समाचार गढ़, 24 अक्टूबर 2025। बीकानेर के छत्तरगढ़ में भेड़-बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग उमाराम की निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह धान मंडी के पास उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। चेहरे पर प्लास्टिक टेप बंधा हुआ था, जिससे दम घुटने से मौत होना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उमाराम रात में अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े के पास सोए थे। परिवार के बाकी सदस्य पास ही सो रहे थे, जिन पर बदमाशों ने पेस्टिसाइड छिड़ककर बेहोश कर दिया। सुबह परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी अनिल कुमार पुलिस टीम, फोरेंसिक दल और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके में सघन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने हत्या और चोरी की वारदात के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने कहा कि पूरा मामला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

  • Related Posts

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    समाचार गढ़ 13 मई 202। कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। पूरे प्रकरण…

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    समाचार गढ़ 12 मई 2026। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights