Nature Nature

पंचायत भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Nature

पंचायत भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समाचार -गढ़ 21 अगस्त 2023 नोखा पंचायत समिति एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उत्तमामदेसर के नवनिर्मित पंचायत भवन का रविवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस दौरान नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि पंचायत का भवन निर्माण होने से पंचायत संबंधी कार्य सुगम तरीक़े से संपन्न हो सकेंगे और आमजन का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की ढाल है, इसलिए गांवों का विकास प्राथमिकता से होना आवश्यक है। सरपंच प्रतिनिधि रेवंतराम नायक ने विधायक महिया को मांगपत्र सौंपकर गांव की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग रखी। जिस पर विधायक महिया ने तमाम माँगो को पूरा करवाने के लिए भरसक प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड़, विकास अधिकारी राजेश व्यास, साजन वसी सरपंच बख़्शाराम, बेरासर सरपंच हरिराम सारण, मसूरी सरपंच संग्रामराम हुड्डा, लालमदेसर बड़ा सरपंच कैलाश गोदारा, लालमदेसर छोटा सरपंच सावंताराम गोदारा, बादनूं सरपंच मालाराम कुम्हार, कूकणीया सरपंच प्रतिनिधि केशूराम, पूर्व सरपंच रामकिशन तर्ड़, प्रभुराम, नारायणराम हुड्डा, राजूराम घणघस, हीराराम ढाल, वार्डपंच भैरूसिंह व कानसिंह, एईएन रीटा कुरड़िया, पंचायत स्टाफ सहित उत्तमामदेसर व आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights