Nature Nature

विधायक ने सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जनता के मुद्दों को लेकर किये गये सकारात्मक प्रयासों के बदौलत आज श्रीडूंगरगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है और जनता की मूलभूत आवश्यकताएँ निरन्तर पूरी हो रही है। यह बात श्रीडूगरगढ़ विकास यात्रा के क्रम में रविवार को गाँव समन्दसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों की पैरवी होने से आमजन की वे सभी आवश्यक माँगें पूरी हुई है, जिनके पूरी होने की उम्मीद आमजन पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। इससे पूर्व समन्दसर व माणकरासर गांव के नागरिकों की उपस्थिति में विधायक महिया ने समन्दसर से माणकरासर के मध्य 69 लाख की राशि से नवनिर्मित 2.3 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क की राज्य सरकार से स्वीकृति दिलवाकर निर्माण कार्य पूर्ण करवाने पर ग्रामीणों ने विधायक महिया का साफा एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक महोदय की सकारात्मक रूचि से वर्षों से अधूरे पड़े सड़क मार्ग का डामरीकरण दोनों गाँवों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के लिए शानदार सौगात है। इस मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमाकांत त्रिवेदी, कनिष्ट अभियंता सुरेंद्र चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल कुलडिया, पूर्व सरपंच किस्तुरारम व पूरबाराम मेघवाल, हड़मानाराम सारस्वत, शिवरत्न शर्मा, जेठाराम कुलड़िया, धनाराम पुनिया, रेवंत दुसाद, लक्ष्मीनारायण सारस्वत, चोखाराम गोदारा, सूरजाराम गोदारा, मामराज आंवला, दानाराम तरड़, मालाराम आंवला, पीथाराम भादू, नंदू शर्मा, तिलोकाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, रेखाराम गोदारा, पुरबाराम गोदारा , भेराराम गोदारा, दुलाराम गोदारा, पोमाराम नायक, तेजाराम नायक, केसराराम मेघवाल, इमरताराम मेघवाल, गणेश सांसी, प्रभुराम गोदारा, भूराराम भाट, दुलाराम भाट, पूर्णाराम भाट, भागीरथ गोदारा, मघाराम गोदारा, सहित बड़ी संख्या में समन्दसर-माणकरासर के ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights