Nature Nature

शराब ठेके के विरुद्ध धरना 294वें दिन भी जारी, पूर्व विधायक महिया बोले— लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है

Nature

समाचार गढ़, 20 जून 2025। धीरदेसर चोटियान गांव में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना आज 294वें दिन भी अनवरत जारी रहा। गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे लम्बे समय से शांतिपूर्वक शराबबंदी की मांग को लेकर भीषण गर्मी और अब बरसात के मौसम में संघर्ष कर रहे हैं।

न्यायालय द्वारा मतदान करवाने के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं की गई है, जिसे ग्रामीण दुर्भाग्यपूर्ण मान रहे हैं। खुले टेंट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को प्रशासन तैयार नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब न्यायालय ने आदेश दे दिया है, तो फिर सरकार और प्रशासन किस दबाव में कार्य कर रहे हैं?

गांव में शराब की त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़ाके की सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए हैं और वोटिंग की तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा, “हठधर्मी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। प्रशासन सरकार के दबाव में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। आमजन के लोकतांत्रिक अधिकारों को द्वेषपूर्ण तरीके से कुचला जा रहा है, जिसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। जनहित में चलाए जा रहे इस आंदोलन को अब और तेज किया जाएगा।”

आज धरने पर आदूराम, चुन्नीलाल, किशनाराम, हनुमान, मुखराम, रामचन्द्र चोटिया, मामराज, लेखराम, विनोद शर्मा, गणेशाराम, शंकर, जीवणराम और किशन चोटिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights