Nature Nature

लाग्यो लाग्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा रे, ज्येष्ठ माह में सावन भादो जैसी झड़ी, खेतों में सुनाई देने लगी स्वर लहरिया, लगातार दूसरे दिन अंचल में जोरदार बरसात

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 4 मई 2025। पश्चिमी विक्षोभ ने श्रीडूंगरगढ़ अंचल को तरबतर कर दिया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लगातार दूसरे दिन अंचल में मेघों ने जमकर मल्हार गया ।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों में झमाझम बारिश ने किसानों के माथे पर खुशियां लौटा दी है।किसानों ने बताया कि अगेती मूंगफली की फसल में यह बरसात किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगी।साथ ही जो किसान मूंगफली का बिजान कर रहे हैं उनके लिए भी यह बरसात रामबाण साबित होगी।वहीं बारानी खेती करने वाले किसानों ने भी बाजरे का बिजान शुरू कर दिया है।जेठ माह में सावन भादो जैसी झड़ी दिखाई दे रही है।बरसात होने के साथ ही खेतों में लोक गीतों की स्वर लहरिया सुनाई देने लगी है।खेतों में रौनक लौट आई है।किसान खेतों में लाग्यो लाग्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा रे जैसे धार्मिक भजनों पर सुर में सुर मिलाते हुए खेतों की साफ सफाई सहित बिजान में जुट गए हैं। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम तावनियां ने बताया कि मोभी बेटा एवं ज्येष्ठ का बाजरा भाग वालो को ही मिलता है।अर्थात ज्येष्ठ में अच्छी बरसात कभी कभी होती है।तावनियां ने बताया कि बाजरे का बिजान करने का अब सर्वश्रेष्ठ समय है।
दूसरी ओर अच्छी बरसात के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।लोगों ने जमकर बरसात का लुफ्त उठाते हुए मौसम का आनंद लिया।
लगातार दूसरे दिन अंचल में हुई जोरदार बरसात से गांवों सहित कस्बे के निचले इलाकों में पानी भर गया।तेज तूफानी बरसात से गलियों में पानी की चादर चलती हुई दिखाई दी।श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में ताबड़तोड़ बरसात से बिग्गाजी मंदिर से पुराने बस स्टैंड के तरफ जाने वाले रास्ते पर तीन से चार फिट तक पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है।पानी आसपास के घरों में घुस आया।ग्रामीण राजूराम जाखड़ ने बताया कि गली में दो से तीन फिट तक पानी भर गया है।इसी प्रकार हरिराम जी मंदिर से गौ शाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरने से आवागमन कठिन हो गया है।ग्रामीण राजूराम जाखड़ ने बताया कि यहां पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण हर साल ग्रामीणों को इस जटिल समस्या से जूझना पड़ता है।यहां मंगलवार को पंद्रह अंगुल बरसात होने के साथ ही मध्य रात्रि को फिर अच्छी बरसात हुई ।बुधवार को यहां सुबह आसमान में छाई काली घटाओ ने जमकर पानी बरसाया ।
मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

उतर दिशा से उमड़ घुमड़ कर आई काली घटाओ ने बुधवार सुबह श्री डूंगरगढ़ अंचल को किया तर बतर।सातलेरा गांव में हुई जोरदार बरसात का दृश्य ।
बरसात से निचले इलाकों के घरों में भरा पानी ।फोटो राजूराम जाखड़
श्री डूंगरगढ़ कस्बे को भी काले बादलों ने तरबतर किया धरती को
काले बादलों से ढका श्रीडूंगरगढ़ कस्बा

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights