Nature Nature

रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को लेकर धरना जारी, सरकार धरने को कर रही नजरअंदाज – जाखड़

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक के पास फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग को लेकर आज 17 वें दिन भी धरना जारी रहा। आज क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ एवं मामराज सेरडिया भूख हड़ताल पर रहे। श्रीडूंगरगढ़ मुख्य स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल टीम आई और दोनों का चेकअप किया। तोलाराम जाखड़ ने बताया की रेलवे प्रशासन एवं राज्य सरकार इस धरने को नजरअंदाज कर रही है यह रवैया ठीक नहीं है। हम सब भारतीय संविधान का मान सम्मान करते हैं और भारतीय नागरिक होने के नाते लोकतांत्रिक रूप से धरने पर बैठे हैं लेकिन रेलवे विभाग एवं राज्य सरकार का संवेदनहीन रवैया अगर ऐसे ही रहा तो फिर आंदोलन उग्र होगा। रेलवे प्रशासन को हम कई बार पत्राचार के माध्यम से सूचित कर चुके हैं की विशेष परिस्थिति को देखते हुए तुरंत प्रभाव से दुबारा टीवीयू की गणना करवाई जाए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आक्रोशित जनता रेल रोकने या हाईवे जाम करने जैसा कदम भी उठा सकती है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेल प्रशासन एवं राजस्थान सरकार प्रशासन की होगी। आज हमारे संघर्ष समिति का डेलिगेशन व्यक्तिगत सूचित करने के लिए डीआरएम बीकानेर के पास गए हैं। डेलिगेशन में वर्तमान विधायक गिरधारी महिया एवं धरना संघर्ष समिति के संयोजक श्याम सुंदर आर्य भी साथ में है। धरने पर धर्माराम कूकणा, पूनमचंद नैण रामकिशन गावड़िया, विवेक माचरा, श्रीराम जाखड़, अजीत सिंह, भैराराम जाखड़, प्रभु राम मेघवाल सरपंच प्रतिनिधि, महेश माली, गणेश जांगिड़, बजरंग दल अध्यक्ष श्रवण राम भाम्भू, किशन सिंह, रतिराम गोदारा, श्यामसुंदर पारीक, रामेश्वर लाल बाहेती सहित काफी संख्या में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र से लोग पहुंचकर धरने को समर्थन दे रहे हैं और जल्द से जल्द फ्लाई ओवर ब्रिज मांग की घोषणा करने की बात कह रहे हैं।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights