Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथी सभा ने किया पत्रकारों का सम्मान, जैन दुपट्टा ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर किया स्वागत

Nature

समाचार गढ़ 17 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से बुधवार को नगर के पत्रकारों का सम्मान किया गया। सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया और संगठन मंत्री संजय बरड़िया मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारों का जैन दुपट्टा ओढ़ाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभा की ओर से उन्हें स्टील की बोतल उपहार स्वरूप दी गई।


सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने कहा कि “पत्रकार समाज के प्रबुद्ध वर्ग में आते हैं। वे न सिर्फ जैन समाज बल्कि सभी समाजों की गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। ऐसे में उनका दायित्व और भी बड़ा हो जाता है।”

मीडिया प्रभारी राजू हीरावत ने समाज से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देने के लिए पत्रकारों का आभार जताया।

सम्मानित पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू, शुभकरण पारीक (दैनिक युगपक्ष), नारायण सारस्वत (दैनिक भास्कर), अशोक पारीक (फर्स्ट इंडिया, समाचारगढ़), मेघा शर्मा (दैनिक नवज्योति) और रमाकांत झंवर (श्रीडूंगरगढ़ टुडे) शामिल रहे।

इस मौके पर पत्रकारों और सभा पदाधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

कैप्शन

बैठक में मौजूद पत्रकार और सभा पदाधिकारी

पत्रकार तोलाराम मारू

पत्रकार शुभकरण पारीक (दैनिक युगपक्ष)

पत्रकार नारायण सारस्वत (दैनिक भास्कर)

पत्रकार अशोक पारीक (1st इंडिया और समाचार गढ़)

मेघा शर्मा (दैनिक नवज्योति)

पत्रकार रमाकांत झंवर (इंडिया टुडे)

Related Posts

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights