Nature Nature

तेरापंथ के युवा व किशोर कर रहे है जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54दिनों तक लगातार अखण्ड जाप

Nature

तेरापंथ के युवा व किशोर कर रहे है जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54दिनों तक लगातार अखण्ड जाप

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में नेपाल के साथ साथ पूरे देश की 368 परिषदो मे दिनांक 15 दिसंबर से 6 फरवरी 2026 (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवा रही है।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद श्री डूंगरगढ़ ने जप अभ्यर्थना 2.0 का  कार्यक्रम आयोजित किया।दिनाँक 27 दिसंबर को सांय 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का निरंतर जप हुआ जिसमें कुल 25 युवा साथी जप के क्रम में जुड़ें।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत का कहना है कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की जा रही है । राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी का कहना है कि संस्था द्वारा पहली बार 54दिनों तक अखंड जप का आयोजन किया जा रहा है। देश और नेपाल के किशोर तन्मयता से लगातार जप कर रहे है।
तेयुप श्री डूंगरगढ़ के  अध्यक्ष विक्रम मालू ने  बताया कि अभातेयुप  द्वारा निर्देशित ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप अखंड जप के क्रम में हमारी परिषद् ने बड़ी तन्मयता से भाग लिया।
मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया कि हमारी परिषद् ने श्रद्धा भावों के साथ ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप के क्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। भविष्य में भी समय समय पर संस्था द्वारा ऐसे आयोजनों से युवा शक्ति को अध्यात्म से जोड़ने का क्रम गतिमान रहेगा । साध्वी श्री संगीत श्री जी व साध्वी डा परमप्रभाजी ने अपनी प्रेरणादायक वाणी द्वारा यह जानकारी अभातेयुप द्वारा इस कार्य से  युवाओं को आध्यात्म की धारा से जोड़ने के लिए तप व जप के माध्यम से अच्छा प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights