Nature Nature

भारती निकेतन महाविद्यालय के तीन कैडेट्स का PRE-RDC कैंप के लिए चयन

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। करणी नगर स्थित भारती निकेतन महाविद्यालय के तीन कैडेट्स का चयन PRE-RDC (PRE-IGC, बाड़मेर) कैंप के लिए हुआ है। ये तीनों कैडेट्स महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं और एनसीसी की इस बड़ी उपलब्धि के जरिए राष्ट्र सेवा की ओर एक कदम और बढ़ा चुके हैं। चयनित कैडेट्स में अंडर ऑफिसर अरविंद सिंह, अंडर ऑफिसर दिशा टोलंबिया और कॉर्पोरल संतोष कुमार शर्मा शामिल हैं। संस्था सचिव ओमप्रकाश स्वामी ने इस मौके पर कहा कि महाविद्यालय के युवा देश, राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। एनसीसी के एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि यह पहला अवसर है जब भारती निकेतन के तीन कैडेट्स का चयन एक साथ प्री-RDC कैंप के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए बल्कि स्वयं कैडेट्स के लिए भी गर्व का क्षण है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय व्यास, उपप्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक और समस्त स्टाफ ने तीनों कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights