Nature Nature

आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली 13 वर्षीय छात्रा तीन दिन बाद भी नहीं निकला सुराग, ग्रामीण धरने पर, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Nature

आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली 13 वर्षीय छात्रा तीन दिन बाद भी नहीं निकला सुराग, ग्रामीण धरने पर, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

समाचार गढ़, 23 फरवरी 2026। बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली 13 वर्षीय छात्रा के हत्यारों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल में धरने पर बैठे। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया – मामले के खुलासे के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिजनों से लगातार वार्ता जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर में दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को राज्य को शर्मसार करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और फास्ट ट्रैक अदालत के माध्यम से उन्हें कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। गहलोत ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं एसपी कावेंद्र सिंह सागर से फोन पर बातचीत कर अब तक की जांच की जानकारी ली और मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत भी मौके पर पहुंचे और घटना पर चिंता जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights