Nature Nature

बीकानेर जिले से तीन दु:खद खबरें:-

Nature

युवती ने लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत।
समाचार गढ़ 26 फरवरी 2026। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगा लिया जिससे युवती की मौत हो गई है। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि सेरूणा निवासी 17 वर्षीय आस्था पुत्री नंदराम ने 24 फरवरी की देर रात अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे वह घायल हो गई और परिजन उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आग में गिरने से बुजुर्ग ने गवांए प्राण।
समाचार गढ़। महाजन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गलती से आग में गिर जाने से मौत हो गई है। गांव सुलेरां निवासी मामराज जाट ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को करीब 7-8 बजे उसके पिता 75 वर्षीय हेमाराम पुत्र फुसाराम जाट खेत में काम करते हुए खेत की सींव पर लकड़ियां जला रहें थे। तभी अचानक वह आग में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर की और थानाधिकारी भजनलाल मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रहें है। शव को सीएचसी महाजन में रखा गया है जहां गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मानिसक अवसाद में युवक ने की आत्महत्या।
समाचार गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक अवसाद में आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया व अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।प्रकाश चित्र के पीछे रहने वाले बालकिशन पुत्र दाऊलाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र 36 वर्षीय भवानीशंकर गुमसुम रहता था। बुधवार शाम करीब 4-5 बजे उसने घर में छत पर बने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली व शव गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। कोतवाली थानाधिकारी सविता मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने SCO की 25 वर्षों की यात्रा, आने…

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। दिसंबर 2012 की वह रात देश की अंतरात्मा को झकझोर गई थी। चलती बस में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को सड़कों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights