Nature Nature

खेल महोत्सव में हुए रोमांचक मुकाबले, दर्शकों का उत्साह चरम पर, पढ़े खेलों के मुकाबले की पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, 21 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 की श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आज दिनाँक 21.08.2023 को खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है।

खेल फुटबॉल

मीडिया प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि फुटबॉल पुरुष वर्ग में सूडसर और दुलचासर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें सूडसर की टीम ब्लॉक स्तर पर विजेता और दुलचासर की टीम उपविजेता बनी।फुटबॉल महिला वर्ग में सुरजनसर विजेता और लिखमीसर उत्तरादा उपविजेता रही।

वॉलीबॉल
आज वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में लिखमीसर उत्तरादा और बिग्गा बास रामसरा की टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया जिसमें बिग्गा बास रामसरा विजेता और लिखमीसर उत्तरादा उपविजेता रही।वॉलीबॉल महिला वर्ग में लिखमीसर उत्तरादा विजेता और सुरजनसर उपविजेता बनी।

शूटिंगबॉल
शूटिंगबॉल पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में लिखमादेसर और बेनिसर की टीमें फाइनल आमने सामने थी जिसमें बेनिसर विजेता और लिखमादेसर उपविजेता रही।

टैनिस बॉल क्रिकेट
टैनिस बॉल क्रिकेट पुरुष वर्ग में जबरदस्त फाइनल मुकाबले में ठुकरियासर और मोमासर की टीमों के बीच रौचक भिड़ंत हुई जिसमें ठुकरियासर विजेता और मोमासर उपविजेता रही।टैनिस बॉल क्रिकेट महिला वर्ग में लिखमीसर उत्तरादा विजेता और जालबसर उपविजेता रही।

रस्साकस्सी
रस्साकस्सी महिला वर्ग में ग्राम पंचायत रिड़ी और लखासर की टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मैच में रिड़ी विजेता और लखासर उपविजेता रही।

कबड्डी
कबड्डी महिला वर्ग के फाइनल मैच में रिड़ी विजेता और बाडेला की टीम उपविजेता बनी। पुरुष वर्ग कबड्डी में रिड़ी और समंदसर की टीमों के बीच हुए फाइनल में रिड़ी विजेता और समंदसर उपविजेता रही।

खो-खो
खो-खो महिला वर्ग में लखासर की टीम तथा बाडेला के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें लखासर विजेता और बाडेला उपविजेता रही।
कल सुबह 8.30 बजे से समापन समारोह होगा।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights