Nature Nature

नेशनल हाईवे 11 पर दर्दनाक हादसा और डकैती, घायल पिता के लिए बेटी ने मांगा इंसाफ

Nature

समाचार गढ़, 19 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। संजय गांधी कॉलोनी, प्रताप नगर निवासी दिव्या पंवार ने अपने पिता रामेश्वरलाल पंवार के साथ श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ रोड पर हुई दुर्घटना और डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 13 सितंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे की है, जब रामेश्वरलाल अपनी बाइक से रतनगढ़ जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनका बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वे बेहोश हो गए। दुर्घटना के बाद, मौके पर मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बाइक, हेलमेट, और पर्स सहित एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी, इंश्योरेंस दस्तावेज़ और 5000 रुपये नकद लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर रामेश्वरलाल को पहले बीकानेर के PBM अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर चोटों के चलते जोधपुर के MDM अस्पताल रेफर किया गया। जांच में पता चला कि उनके दायें पैर और हाथ में फ्रैक्चर है, हालांकि हेलमेट होने के कारण सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। लगभग 22 दिन इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, लेकिन दुर्घटना के मानसिक आघात से वे अभी भी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। दिव्या पंवार ने पुलिस से अपील की है कि डकैती और दुर्घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और उनके पिता का लूटा गया सामान वापस दिलाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी रविंद्र सिंह को इसकी जांच सौंपी है।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights