Nature Nature

भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Nature

समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026।

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इमारत में कुल 48 कमरे थे और प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। प्रशासन ने इस भवन को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। हादसे के समय इमारत में मरम्मत का कार्य चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे इमारत से तेज चटकने की आवाजें आने लगीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एहतियातन कई परिवारों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान, जब कुछ निवासी अभी इमारत से बाहर निकल रहे थे, तभी बी विंग अचानक ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

हादसे के बाद NDRF, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है।

वहीं, भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी ऑफिसर डॉ. आकाश शुक्ला ने बताया कि रात में तीन घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि दोनों पुरुषों में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने कहा है कि राहत अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में प्रभावित लोगों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights