समाचार गढ़, 19 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए राउप्रावि राजपुरा के समीप धूम्रपान सामग्री बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई चैनदान ने मौके से सुरेंद्रसिंह को पकड़ा, जिसके पास से 6 बंडल देसाई बीड़ी, 20 तानसेन गुटखा, 20 जर्दा तानसेन और 5 गणेश छाप जर्दा बरामद किए गए। इसी क्षेत्र में रामदयाल को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 4 बंडल देसाई बीड़ी, 15 गुटखा पाउच, 15 तानसेन जर्दा और 6 गणेश छाप जर्दा जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन प्रकरणों की जांच की जिम्मेदारी एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।
जलदाय विभाग ने काटे 382 अवैध कनेक्शन, वसूले 10.98 लाख रुपए
समाचार गढ़, बीकानेर, 19 अक्टूबर। जलदाय विभाग द्वारा अब तक 382 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। इनसे 10.98 लाख रुपए राजस्व वसूली की गई है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता…