समाचार-गढ़, 23 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का आयोजन मंगलवार रात 8.30 बजे रखा गया। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विहिप अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने कहा कि 7 सितंबर को शाम 7 बजे दोनों आयोजन को भव्य रूप से मनाया जाएगा। विहिप मंत्री संतोष बोहरा ने बताया कि इस आयोजन में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। जिसमें बाल कृष्ण-राधा, मटकी फोड़, 18 साल से कम उम्र के लड़को- लड़कियों का डांस व नाटक की प्रस्तुती होगी। विहिप शहर अध्यक्ष अशोक वेद ने बताया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। बजरंग दल के वासुदेव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर छप्पन भोग के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। बैठक में भंवरलाल दुगड़, संतोष बोहरा, अशोक वेद, श्याम सुन्दर जोशी, वासुदेव सारस्वत, प्रदीप जोशी, भेरूदान सोनी, शिव पांडिया, हनुमानजी, लालचंद, प्रवीण आदि मौजूद रहे।










