Nature Nature

श्मशान जाने का रास्ता रोका, गौचर भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Nature

श्मशान जाने का रास्ता रोका, गौचर भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
ग्राम दुसारणा बास बड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण कर बंद करने और गौचर भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि नायकों-मेघवालों के मौहल्ले के पास स्थित आबादी एवं गौचर भूमि वर्षों से खाली पड़ी है, जहां से समाज के श्मशान की ओर जाने का रास्ता है। आरोप है कि गांव निवासी बिरमाराम पुत्र खिराजराम मेघवाल द्वारा इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है तथा गौचर भूमि पर कब्जा करने की नीयत से तारबंदी की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर पिकअप वाहन में आता है और मोहल्ले के लोगों को धमकाता है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। यह रास्ता समाज के अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसे बंद किया जाना सामाजिक शांति के लिए गंभीर विषय है।
ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, श्मशान की ओर जाने वाला रास्ता तत्काल खुलवाया जाए तथा गौचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।

  • Related Posts

    सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा

    सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जब सर्दी अपने पूरे शबाब पर है और ठिठुरन आम जनजीवन को प्रभावित कर…

    श्रीडूंगरगढ़ में 26 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर

    श्रीडूंगरगढ़ में 26 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविरसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण जी अड़ावलिया की पुण्य स्मृति में परिषद् का प्रथम विशाल रक्तदान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा

    सर्द रातों में सेवा की गर्माहट, भामाशाह मोहनलाल सिंघी बने जरूरतमंदों का सहारा

    श्रीडूंगरगढ़ में 26 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर

    श्रीडूंगरगढ़ में 26 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर

    शिशु भारती में चार दिवसीय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    शिशु भारती में चार दिवसीय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    श्रीडूंगरगढ़ की रामकन्या ने बढ़ाया जिले का मान, खो-खो U-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को दिलाया स्वर्ण पदक

    श्रीडूंगरगढ़ की रामकन्या ने बढ़ाया जिले का मान, खो-खो U-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को दिलाया स्वर्ण पदक

    तोलीयासर में रामोत्सव की गूंज, कलश यात्रा संग भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

    तोलीयासर में रामोत्सव की गूंज, कलश यात्रा संग भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

    तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को मिला पहला मेडिकल बेड

    तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को मिला पहला मेडिकल बेड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights