Nature Nature

विश्राम मीणा ने सम्भाला संभागीय आयुक्त का पदभार

Nature

विश्राम मीणा ने सम्भाला संभागीय आयुक्त का पदभार
बीकानेर, 25 जून।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्राम मीणा ने बुधवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला।
मीणा इससे पूर्व संस्कृत शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। विश्राम मीणा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने की पश्चात मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए निचले स्तर तक नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे।
इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत ने संभागीय आयुक्त की अगवानी की। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, संभागीय आयुक्त कार्यालय के संस्थापन अधिकारी चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ हरि शंकर आचार्य ने जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका सुजस के नवीनतम अंक की प्रति और जिला दर्शन पुस्तिका भेंट की।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights