समाचार गढ़, 1 जून, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में काफी दिनों से भीषण गर्मी के बाद आज काफी जगह पर तापमान गिरता हुआ नजर आया। कई जगह बादलवाही नजर आई तो कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। श्री डूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के कई गांव में आज मौसम में परिवर्तन नजर आया दिन में तापमान में गिरावट नजर आई। इसी के साथ आज शाम होते-होते अभी श्री डूंगरगढ़ कस्बे में बूंदाबांदी शुरू हो गई है जिससे क्षेत्र के कई गांवों सहित श्री डूंगरगढ़ के नागरिकों को गर्मी से राहत मिल रही है। उम्मीद है अब धीरे-धीरे मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और आमजन को झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी।














