Nature Nature

क्या कल जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट, सचिन पायलट की मुलाकात से चर्चाएं हुई तेज

Nature

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करने के अंतिम चरण में है। नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की कवायद में जुटी राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर टिकट दावेदारों ने सीएम अशोक गहलोत का स्वागत किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया, बहुत लंबे समय के बाद RPCC स्क्रीनिंग कमेटी को ज़िलों में जाकर फीडबैक लेने को कहा गया। टिकट सर्वे और फीडबैक के आधार पर दी जाएंगी। सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है, लोगों को हमसे कोई शिकायत नहीं है। अगर किसी विधायक के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो फीडबैक और सर्वे के आधार पर ही टिकट दी जाएगी।
स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में यह भी हुए शामिल
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और समिति के अन्य सदस्य जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, स्पीकर सीपी जोशी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सांसद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।
क्या कल जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट
राजस्थान में इस वक्त हर व्यक्ति की नजर कांग्रेस की पहली लिस्ट पर है। ऐसा दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस, भाजपा की लिस्ट के बाद अपनी पहली लिस्ट नवरात्र को जारी कर देगी। रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। लिस्ट का इंतजार बेकरारी को बढ़ा रहा है।
सचिन पायलट की मुलाकात से चर्चाएं हुई तेज
चर्चा में है कि कांग्रेस बड़े स्तर पर विधायक और मंत्रियों की टिकट काटने की जुगत में है। इस बीच सचिन पायलट ने केसी वेणु गोपाल के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक को लेकर कांग्रेस की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई। वहीं दिल्ली जाने से पूर्व सचिन पायलट खुद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सरकारी आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटा बंद कमरे में दोनों की मुलाकात हुई।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights