Nature Nature

स्कूलों, संस्थाओं, पार्क, घरों, गांव-गुवाड़ में किया योग, पढ़े योग दिवस की शेष खबर

Nature

समाचार गढ़, 22 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। योग दिवस 21 जून को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र योगमय नजर आया। यहां विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं व पार्क, घरों, गांव-गुवाड़ में आमजन योग करते हुए नजर आए और अपने जीवन में योग को अपनाते हुए स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। सेसोमूं स्कूल में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, मकरासन सहित कई योग मुद्राएं और प्राणायाम किए। शाला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और पद्मा मूंधड़ा ने वर्चुअल माध्यम से योग को उत्सव की तरह मनाने का संदेश दिया। योग शिक्षक घनश्याम गौड़ ने योग को दिनचर्या में अपनाने की प्रेरणा दी। समापन पर सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं प्रशासकीय कर्मचारी मौजूद रहे।

समाचार गढ़, 22 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 से 22 जून तक सनशाइन सैकंडरी स्कूल में सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका रेनू व्यास के नेतृत्व में आयोजित शिविर में महिला योग समिति अध्यक्षा रचना प्रजापत ने महिलाओं से योग व प्राणायाम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शिविर में “Yoga for One Earth, One Health” थीम के तहत योग व ध्यान का अभ्यास कराया गया। कस्बे की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सिसोदिया, संतोष राजपुरोहित व ममता मोदी ने नियमित योग के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका रेनू व्यास ने शिविर को जारी रखने की घोषणा करते हुए इसे स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में सार्थक कदम बताया।

समाचार गढ़, 22 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को प्रातः 7:00 ब्लॉक स्तर नोडल विद्यालय पीएम श्री राउमावि ताल मैदान श्री डूंगरगढ़ में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।योग प्रशिक्षक श्री प्रदीप कुमार कौशिक उप- प्राचार्य ने योग का वर्तमान जीवन शैली में अपनाने का का आग्रह किया, श्री कौशिक द्वारा योग दिवस पर उपस्थित कर्मचारियों व छात्रों को योग प्राणायाम की विभिन्न आसन करवायें गए। आधुनिक भागम भाग भरे जीवन में प्रतिदिन 1/2 घंटे आमजन को योग प्राणायाम क्रियाओं को करने से मनुष्य के शरीर में तंदुरुस्ती बनी रहती है एवं गत वर्षों में महामारी कोविड (कोरोनावायरस) जैसी संक्रमित बिमारी से लड़ने की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए आगुंतक कार्मिक को प्रेरित किया है। योग बढ़ते प्रचलन से युवाओं को रोजगार सृजन में अपनी भूमिका देकर जीवन यापन में सहायक बताया। योग दिवस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार डॉ मनीष सैनी ने विद्यालय प्रांगण में *योग दिवस मौके पर विद्यालय में अध्यनरत छात्रों-3 को ब्रास अंबेडकर नियुक्त कर सम्मानित किया गया एवं योग के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने पर अपना योगदान देकर शरीर की विभिन्न बीमारियों के होने से बचा जा सके ।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights