Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ाया मान, SSC GD भर्ती परीक्षा में हुआ फ़ाइनल चयन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ाया मान, SSC GD भर्ती परीक्षा में हुआ फ़ाइनल चयन

श्रीडूंगरगढ़ (समाचारगढ़)।
क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि साधारण किसान परिवारों से आने वाले दो होनहार युवाओं का SSC GD भर्ती परीक्षा के माध्यम से अर्धसैनिक बलों में चयन हुआ है।

सातलेरा निवासी विजय तावनियां पुत्र श्री रतनलाल तावनियां का CRPF (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) में चयन हुआ है। विजय एक किसान के बेटे हैं और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहते हुए तैयारी की। वे अपने पिता के साथ ट्यूबवेल पर खेती का कार्य करते हुए पढ़ाई करते रहे और कड़ी मेहनत व लगन से यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है।

वहीं दूसरी ओर, मीरा पुत्री श्री केसराराम जाट का BSF (सीमा सुरक्षा बल) में चयन हुआ है। मीरा ने भी SSC GD परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र की बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी।

दोनों चयनित अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights