Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस नेताओं का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने युवाओं को बताया संगठन की ताकत

Nature

समाचार गढ़, 18 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। महात्मा गांधी के सपनों के साम्प्रदायिक सद्भाव वाले भारत के निर्माण में युवा ही अहम भूमिका निभाएंगे और संगठन की शक्ति उन्हीं के जोश से जीवित रहती है। यह संदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब एवं प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने दिया। वे यहां बीकानेर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

नेशनल हाईवे स्थित युथ कांग्रेस कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम की अगुवाई युवा कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विकास, सहप्रभारी कपिल देसाई, ज्ञानेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुकणा, शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल खान सहित कई पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बाना और गोदारा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जगराम बाना, मदन लाल नैण, तुलसीराम जाखड़, गणपत जाखड़, शंकर डेलू, बाबुलाल सिंवल, भादर भाम्भूं, बीरबल सांई, राकेश जाखड़, शंकर सायच, गोल्डन तंवर, गणेश खिलेरी, बाबुलाल गोदारा, मामराज भारी, श्रीराम बगडिया, तेजाराम सियाग, किशन धतरवाल, खियांराम गोदारा, लालचंद गोदारा, पवन गोदारा, हेतराम गोदारा, सुरेश गोदारा, मुकेश सुथार, ओमप्रकाश गोदारा, रामजीवन नैण, विकी प्रजापत, मोहसन खान, गोपाल तर्ड, धानु खान, मुनीराम खिलेरी, रोहित गुर्जर, तिलोक बाना, राहुल वाल्मिकी, मुकेश खिलेरी, राजपाल डेलू, हेतराम डेलू सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जोरदार नारे लगाए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights