Nature Nature

युवक की पिता के सामने गाड़ी से कुचलकर हत्या, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

Nature

समाचार गढ़, 31 मई, श्रीडूंगरगढ। रणधीसर के पास कुहाड़िया गांव में बुधवार रात एक कैंपर सवार युवक ने रंजिश में अपने ही गांव के एक पिता व पुत्र पर कैंपर गाड़ी चढ़ा दी। हत्या करने की नीयत से दोनों को कुचल डाला। वारदात में पुत्र महेंद्र सुथार की मौत हो गई, जबकि पिता सांवरमल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है। घटना के बाद कैंपर सवार युवक एक अन्य साथी के साथ कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के चाचा ने कैंपर चालक पर छापर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश (42) पुत्र भंवरलाल सुथार निवासी कुहाडिया ने रिपोर्ट दी कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे 24 वर्षीय भतीजा महेंद्र सुथार रतनगढ़ से अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर बस से गांव कुहाड़िया आ रहा था। इस दौरान जब वह कुवाड़िया बस स्टैंड पहुंचा तो भाई सांवरमल उसके भतीजे को लेने बाइक लेकर बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान वह खुद भी खाना खाकर बस स्टैंड तक घूमने जा रहे थे।

आज विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार गांव रणधीसर पहुंचे और परिजनों को ढाँढस बँधाया ओर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights