Nature Nature

देश-विदेश में मिल सकेगा प्रदेश के युवाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग और क्रिस्प के बीच MoU साइन

Nature

राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वस्तरीय कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग और सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीस (क्रिस्प) के बीच एक समझौता पत्र(एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए। इस एमओयू में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, उद्योगों आदि की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय रोजगारोन्मुखी कौशल शिक्षा को जोड़ा गया है।

आएगा सकारात्मक परिवर्तन- सुबीर कुमार

राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार और क्रिस्प की तरफ से आर. सुब्रमण्यम ने उक्त एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर सुबीर कुमार ने कहा कि इस कदम से प्रदेश में छात्रों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे वैश्विक और औद्योगिक मांग के अनुरूप कौशल में परिपूर्ण हो पायेंगे।

देश-विदेश में मिल सकेगा रोजगार

इससे पूर्व क्रिस्प की ओर से आर. सुब्रमण्यम ने कहा कि क्रिस्प और राज्य सरकार मिलकर राजस्थान के विद्यार्थियों को डिग्री के साथ ही स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं में व्यावसायिक शिक्षा में कुशल करेगी। इससे युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त हो सकेगे।

इन कोर्सों पर विशेष ध्यान

इस एमओयू के जरिये टूरिज्म, बैंकिंग एंड फाइनेंस, हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, लाइफ साइंस, लोजिस्टिक आदि क्षेत्रों के कोर्स और प्रशिक्षण को राज्य के महाविद्यालयों में डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ समेकित किया जायेगा। यह सभी पाठ्यक्रम राज्य सरकार द्वारा चिन्हित विभिन्न महाविद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि क्रिस्प एक गैर-सरकारी संस्था है जो भारत सरकार में सचिव पद पर रहें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों द्वारा प्रारंभ की गई है। यह संस्था राज्य सरकारों के साथ कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर कार्य करती है।

Related Posts

FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। FSSAI ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा…

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित सरपंच चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights