Nature Nature

कोटा में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, व्यक्ति का एक हाथ दूर जाकर गिरा, जाने पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी में एक सिलेंडर के फटने से वहां दहशत हो गई, जिस जगह घटना हुई वहां एक व्यक्ति गैस भर रहा था. सिलेंडर के फटते ही तेज धमाका हुआ और आसपास के लोग निकलकर बाहर आए तो एक व्यक्ति लहुलुहान पडा था. उसका एक हाथ कई फीट दूर पर पड़ा था, उसे तत्काल अस्प्ताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. सिलेंडर फटने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई, लोग सहम गए. बताया जा रहा है कि कई घरों की दिवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई.

गुब्बारों में गैस भरकर बेचता है पीड़ित

पुलिस उप निरीक्षक कप्न्तान सिंह ने बताया कि कोटा गुमानपुरा थाने के छावनी रामचन्द्र पुरा में नाइट्रोजन गैस से भरा एक गैस सिलेंडर फटने से एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर के बाद व्यक्ति का हाथ शरीर से अलग होकर काफी दूर जा गिरा. पीड़ित व्यक्ति को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हंसराज साहू (50) अपने परिवार के साथ छावनी में रहता है. हंसराज गुब्बारों में गैस भरकर बेचता है. आज करीब 12 बजे घर के बाहर छोटी सी गली में सिलेंडर साफ कर रहा था. इस दौरान सिलेंडर को सरिए से ठोक रहा था तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. वह उछला और उसका एक हाथ शरीर से अलग होकर काफी दूर जाकर गिरा. हादसे में हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया.

दीवार भी हो गई क्षतिग्रस्त

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंसराज को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जिस वक्त हादसा हुआ वह घर पर अकेला था. उसकी पत्नी और बच्चे काम पर गए हुए थे. नीचे किराएदार थे, जो अपने कमरे में थे. घटना के बाद पूरा मोहल्ला सहमा हुआ है. हंसराज की तीन लड़कियां और एक लड़का है. एक लड़की की शादी हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे सुबह अपने-अपने काम पर चले गए थे.

पडोसियों ने बताया कि हंसराज के साथ पहले भी ये हादसा हो गया था, लेकिन वह यह काम छोडता नहीं हैं. घर वाले कहते हैं ये काम छोडकर दूसरा कर लो, वह लेकिन नहीं करता. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिस जगह सिलेंडर फटा है वहां आसपास की दीवारों में भी निशान देखे जा सकते हैं, कई जगह खड्डे भी हो गए.

Related Posts

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें समाचार गढ 28 मार्च 2026। ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए आज,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights