Nature Nature

मोमासर ग्रामवासियों ने थानाधिकारी व तहसीलदार को दिया ज्ञापन व बताई अपनी परेशानीयां, देखे फोटो और विडियो

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- मोमासर गांव के एक पक्ष ने सीएचसी का निर्माण वर्तमान स्थान की बजाय नवीन खुली जगह पर करवाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद भांभू ने बताया कि मोमासर पंचायत के वर्तमान सरपंच व उपसरपंच राजनीतिक उद्देश्य के चलते राजनेताओं के दबाव में आकर अनर्गल बातों से ग्रामीणों को बरगला रहे है और संकुचित जगह पर ही सीएचसी भवन का निर्माण करवाकर स्वरूप बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। किन्तु वास्तविकता में वर्तमान जगह पर सीएचसी भवन का निर्माण सही ढंग से किया जाना संभव नहीं है।
गांव के युवाओं ने कहा कि वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़़ कस्बे के बीच स्थित सीएचसी के हालात सबके सामने है। यहां पर भीड़भाड़ के बीच मरीज का पहुंचना बहुत मुश्किल होता है व बारिश में पानी का भराव भी बड़ी समस्या है। ऐसी समस्या से परिचित होने के बावजूद भी मोमासर गांव के बीच सीएचसी भवन का निर्माण जीवित मक्खी निगलने के समान है। सरपंच के साथ कुछ लोग व्यापारिक व राजनीतिक फायदे के उद्देश्य से गांव के बीच भवन निर्माण करवाना चाहते है। किन्तु ज्यादातर ग्रामीणों का मानना है कि सीएचसी का भवन गांव के बाहर खुली जगह पर हों, जहां पर भविष्य में लम्बे समय तक मरीजों की पहुंच सुविधाजनक व सुगम हों। ग्रामीणों के मुताबिक वर्तमान सीएचसी स्थल पर बरसात के समय जल का भराव हो जाता है तो सीएचसी का विशाल भवन बनने के बाद तो हालात बद से बदतर होना लाजमी है।
वहीं, सीएचसी भवन निर्माण के नाम पर बिना पूर्व अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काटने पर एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीडूंगरगढ़़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर मोमासर सरपंच, उपसरपंच व दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच-उपसरपंच ने हरे-भरे पेड़ों को काटकर खुर्द-बुर्द करवा दिया व आनन-फानन में चोरी-छिपे पेड़ काटने से सीएचसी भवन को नुकसान भी पहुंचा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच व उपसरपंच जनप्रतिनिधि के मूल कर्तव्य को भूलकर अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करके वर्तमान जगह पर सीएचसी निर्माण को लेकर अड़े हुए है व ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है। ज्ञापन में मौजुद रहें :- सुभाष कमलिया जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, राकेश भांभू, दुलाराम मेघवाल, खेताराम सिहाग, मोहन सहु, मघाराम पूर्व प्रधान, भगवाना राम पूनिया, नोरंग नैन, सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजुद रहें ।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights