Nature Nature

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Nature

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर माता अहिल्या अपने वास्तविक स्वरूप में आई और राम की स्तुति करने लगी। अहिल्या ने कहा कि ये श्राप उनके लिए वरदान सिद्ध हुआ, जिससे भगवान श्रीराम के दर्शन हुए। ये कथा प्रसंग लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में चौथे दिन कथावाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज ने सुनाया। महाराज ने कहा कि ये कथा अहंकार के अंत और भगवान की शरणागति में कल्याण की सीख देती है। रामायण के इस मार्मिक प्रसंग ने कथा पांडाल में बैठे हजारों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सभी ने सजल नेत्रों से जयश्रीराम के जयकारे लगाए। महाराज ने भगवान के नमकरण संस्कार का उल्लेख करते हुए नाम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि व्यक्ति के संस्कार और जीवन की दिशा भी तय करते है। गुरू विश्वामित्र के साथ मिथिला आगमन का प्रसंग का जीवंत चित्रण किया। कथा में संगीतमय भजनों ने वातावरण को भक्ति भाव से भर दिया।
कथा में परमहंस सोमनाथजी महाराज व महंत भंवरनाथ ज्याणी का सान्निध्य रहा। रविवार को सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी कथा में शामिल हुए। गौसेवार्थ आयोजित कथा में श्रीहंसोजी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर हेतु दानदाताओं ने कुल 13 लाख से अधिक की राशि का सहयोग दिया। दानदाता सरदारशहर पूर्व प्रधान मनोहरी देवी, ओमप्रकाश बनवारी लाल पांडिया राजासर, भंवरलाल किशनलाल देवीलाल तिवाड़ी अडसीसर, अमरचंद जोशी दिल्ली, संतोष मनोज बैद नई दिल्ली, बजरंगलाल जोशी किशनगंज, भादो देवी सिरंगसर, बांके बिहारी गौशाला सिरंगसर ने सहयोग राशि दी। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी, शंभुदयाल पांडिया, सुरेश तिवाड़ी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक, पं. शिवकांत पारीक, बनवारी तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, रामनिवास डांगी, भंवरलाल जोशी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक, राजेश पारीक, वीरू, ऋतिक, महावीर माली, नूर मोहमद, नवाब खां सहित क्षेत्र के मौजिज लोग शामिल हुए। आयोजक परिवार ने सभी दानदाताओं व अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। लिखमादेसर में मोक्ष धाम के द्वार का निर्माण पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा करवाया गया, जिसका रविवार को समारोह पूर्वक संतो के सान्निध्य में लोकार्पण किया गया। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी द्वारा अपने दिवंगत माता पिता मालूराम तिवाड़ी व रामप्यारी देवी की स्मृति में करवाया गया। द्वार की भव्य सजावट की गई व फीता काटकर विधिवत लोकार्पण संपन्न किया गया। विधायक अनिल शर्मा व ताराचंद सारस्वत ने दानदाता परिवार का सम्मान करते हुए आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। राजधानी में होने वाला BRICS Summit 2026 इस बार सिर्फ वैश्विक दक्षिण की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम नहीं है। सम्मेलन के…

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। बीकानेर। राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान बीकानेर में उस समय माहौल गरमा गया, जब मतदान केंद्र के बाहर एक बात को लेकर भाजपा विधायक जेठानंद व्यास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights