Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दुर्बल एवं असुविधाग्रस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी का हुआ गठन

Nature

समाचार गढ़, 24 मई श्रीडूंगरगढ। क्षेत्र के दुर्बल एवं असुविधाग्रस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए अनवरत उच्च शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी का गठन किया गया है।इस संबंध में क्षेत्र के सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने कस्बे के बासनीवल भवन में बैठक आहूत कर यह निर्णय लिया है।इस दौरान सोसायटी की कार्यकारिणी गठित की गई।
कार्यकारिणी में पूर्व सरपंच श्रीराम भादू को अध्यक्ष,महेश सारस्वत,मदनलाल मेघवाल,ओशो जिज्ञासु सिद्ध,रामस्वरूप विश्नोई व भंवरसिंह चंद्रावत को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार सैन को सचिव,सुरजाराम भादू को कोषाध्यक्ष, अनमोल मोदी व श्यामसुंदर सुथार को सहसचिव घोषित किया गया।इसके अलावा पन्द्रह प्रबंध समिति सदस्य के रूप में मूलचन्द स्वामी,चंपालाल रेगर,अलताफ सिलावट,नंदू वाल्मीकि, रमेश प्रजापत,रामलाल नायक,श्यामसुंदर दर्जी,सीताराम सोनी,भंवरनाथ जोगी,द्वारकाप्रसाद, फूसाराम सांसी,संदीप सिंह राठौड़, मुरलीधर राजपुरोहित व अशोक सिंधी मनोनीत किये गए।सोसायटी अध्यक्ष श्रीराम भादू के अनुसार इस सोसायटी का संक्षिप्त नाम “स्टेप्स” रहेगा और इसके गठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता कर उनको अपनी मंजिल तक पहुंचना रहेगा।इस सोसायटी का कार्यक्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ रहेगा व क्षेत्र के तमाम लोगों को आर्थिक सहयोग के लिए इसमें जोड़ा जायेगा।शीघ्र ही आगामी रूपरेखा तय की जायेगी।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights