Nature Nature

विधायक महिया द्वारा प्रस्तावित सड़कों के नवीनीकरण हेतु 02 करोड़ की मंजूरी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़क मार्गों के नवीनीकरण कार्य को मंजूरी मिली है। इन सड़क मार्गों का नवीनीकरण होने से आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों के नवीनीकरण हेतु प्रस्ताव भिजवाए गए थे। इन प्रस्तावों के आधार पर तीन सड़क मार्गों के नवीनीकरण कार्य को मंजूरी मिली है और 02 करोड़ की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। इन सड़क मार्गों की दुर्दशा ठीक करने की मांग स्थानीय ग्रामीण लम्बे समय से करते आ रहे थे। विधायक महिया ने बताया कि गत वर्ष क्षेत्र के गांव लिखमादेसर से ठुकरियासर की ओर करीबन 47.50 लाख की लागत से 4 किलोमीटर दूरी की सड़क का नवीनीकरण करवाया गया था। अब ठुकरियासर से लिखमादेसर की तरफ शेष बची 2 कि.मी. सड़क के नवीनीकरण हेतु 26 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इसके साथ ही गांव ऊपनी से दुसारणां तक 08.40 किमी. सड़क मार्ग का 1 करोड़ 09 लाख की लागत से व गांव माणकरासर से थेह तक 5 किलोमीटर सड़क मार्ग का 65 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य करवाया जाएगा। विधायक महिया ने कहा है कि इन सड़कों का नवीनीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करवाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इन सड़कों के नवीनीकरण कार्य को मंजूरी दिलवाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights