सेसोमूं स्कूल के विद्यार्थियों ने ली ईवीएम मशीन की पूर्ण जानकारी
श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में 17 वर्षीय छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 तथा 12 के विद्यार्थियों को मतदान प्रणाली से अवगत करवाया गया। इस तरह से नये वोटर तथा युवा पीढ़ी को वीवीपीएटी मशीन तथा ईवीएम की पूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का आयोजन उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, भव्य कटारिया, ALMT मुकेश मीणा व नोरतमल अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। शाला प्राचार्य श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी 17 वर्षीय तथा उससे उपर के विद्यार्थियों को समस्त जानकारी देकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी।
सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट
समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…











