Nature Nature

223वां भिक्षु चरमोत्सव धूमधाम से मनाया, साध्वियों के प्रवचन से गूंजा सेवा केंद्र मालू भवन

Nature

समाचार गढ़ 5 सितंबर 2025  सेवा केंद्र मालू भवन में शुक्रवार को 223वां भिक्षु चरमोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने कहा कि आचार्य भिक्षु का जीवन अनुशासन, साधना और सत्यनिष्ठा का आदर्श है। उनका व्यक्तित्व आडंबर से दूर और आत्मचिंतन से जुड़ा हुआ था। वहीं डॉ. साध्वी परमप्रभा ने कहा कि उनके सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की कांता बरडिया ने मंगलाचरण से की। साध्वी कमलविभा, साध्वी शांतिप्रभा और साध्वी मुदिताश्री ने अपने भाव रखे। सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, युवक परिषद सहमंत्री सुमित बरडिया, मोहनलाल सेठिया, टीटलागढ़ से निर्मल भाई और बेला बाई सहित कई वक्ताओं ने गीतिका और उद्बोधन प्रस्तुत किए।

व्याख्यान के पश्चात महिला मंडल की ओर से एक घंटे तक “ॐ भिक्षु जय भिक्षु” का सामूहिक जाप किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य, साथ ही समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से प्रभा घोड़ावत भी विशेष रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया। रात्रि 8 बजे से युवक परिषद की ओर से धम्म जागरण का आयोजन होगा।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights