Nature Nature

26 जनवरी से होगे राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गाधी सही ओलंपिक खेलों की शुरूआत आगामी 26 जनवरी से होगी। इस दौरान सात खेलों की स्पर्धारि आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते इसकी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में यह खेल उपय आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस दौरान नगर निगम बीकानेर के अलावा नोखा श्रीगढ़ देशनोक और खाजूवाला नगर पालिकाओं के 210 वार्ड में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों की होगी प्रतियोगिताएं जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के तहत कबी टेनिस बॉल खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और वास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होगी। नगर पालिका और नगर निगम स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 फारवटी तक तथा अंतिम चरण में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक होगा। ऑनलाइन करवा सकने रजिस्ट्रेशन जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को टाज ओलंपिक डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। खिलाड़ी द्वारा जनाधार की प्रविष्टि रजिस्टर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी, जिला, वार्ड और खेल का चयन करने के बाद इसे सबमिट करना होगा। विभिन्न विभागों को दिए तैयारी के निर्देश जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को वश्यक तैयारी के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओलंपिक खेलो के लिए अध्यापकों और पीटीआई की आवश्यक तैयारी के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओलंपिक खेलों के लिए अध्यापकों और पीटीआई की आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति, रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना, खेलों के आयोजन की नियमावली तैयार करना, खेल मैदानों का चिन्हीकरण, टेफ्टी और अपायट की सूची तैयार करना तथा टीमों का गठन कर इन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार स्वायत्त शासन विभाग द्वाटा नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में चाड़ों के क्लस्टर बनाकर यूनिट तय करना, इनके नियंत्रण अधिकारी नियुक्त करना, खेल मैदान में चिन्हीकरण में सहयोग खेल उपकरण कय तथा बेल पोशाकों का वितरण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। विभिन्न स्तर पर समितियां गठित उन्होंने बताया कि इन खेलों के आयोजन के लिए जिला, नगर पालिका और निगम स्तर पाए आयोजन समितियों का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटियों के सदस्य राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तरह शहटी खेलों का आयोजन भी वृहद स्तर पर किया जाना सुनिश्चित करे। सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियों से जुड़े फीडयेक निरंतर देने के लिए निर्देशित किया है।

Related Posts

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Rajasthan News: घरेलू काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को मानव तस्करी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली…

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Cyber Crime: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, ठगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights