Nature Nature

खड़ी कार में लगी आग,कोठारी अस्पताल के पास कार में आग लगने से आगे का हिस्सा जलकर राख,जाने पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर में कोठारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। शुक्र रहा कि इस समय कार में कोई नहीं था, ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग से कार के आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। पीछे का हिस्सा बच गया ऐसे में पेट्रोल टैंक तक आग नहीं पहुंच सकी।

करीब डेढ़ बजे कोठारी अस्पताल के पास डॉ. प्रीति कल्ला के घर के आगे खड़ी कार के नीचे से धुआं आता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग की लपटे दिखाई देने लगी। कुछ ही देर में आग तेज हो गई। तब एक मकान से पानी का पाईप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे। कार पर मिट्‌टी भी डाली गई। आग कार के आगे के हिस्से में लगी थी, जिससे बोनट, ईंजन, स्टेयरिंग, ब्रेक, ड्राइवर सीट व उसके पास की सीट आग की चपेट में पहले आए। आगे पीछे के हिस्से को चपेट में लेती, इससे पहले बुझा दी गई। इतनी ही बचत हो सकी कि ईंधन टैंक तक आग नहीं पहुंची, अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। माना जा रहा है कि जहां कार खड़ी की गई थी, उसके नीचे किसी कागज में या कचरे में आग लगी है। जिसने बाद में कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। घटना के बारे में नयाशहर पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights