समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025 राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बीकानेर जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर ओझा ने 30 सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में प्रतापसिंह को मनोनीत किया गया है। वे वर्तमान में उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं।
प्रतापसिंह की नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यालय में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।











