Nature Nature

दंतौर: समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद कार्य प्रारंभ

Nature

समाचार गढ़  29 अप्रैल 2025। समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद का कार्य दन्तौर क्रय-विक्रय सहकारी समिति तथा उप केन्द्र आनन्दगढ़ जीएसएस पर सोमवार को प्रारंभ किया गया। केन्द्र प्रभारी श्री नाहर सिंह ने बताया कि दन्तौर केन्द्र पर सरसों व चना के कुल 596 तथा आनन्दगढ़ केन्द्र पर सरसों व चना के कुल 299 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, सोमवार तक इनमें से दन्तौर केन्द्र पर 45 तथा आनन्दगढ़ केन्द्र पर 34 किसानों को दिनांक आंवटित हो चुकी है। किसान पंजीकरण के समय अपलोड करवाए गए दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लेकर आएं। साथ ही सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी सरसों को साफ-सफाई करके ही क्रय केन्द्र पर लाएं, जिससे किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े व जिंस रिजेक्ट ना हो तथा साथ में अपना तिरपाल अवश्य लाएं।
सक्षम स्तर से जारी निर्देशानुसार जिंस तुलाई के समय वास्तविक किसान की पहचान सुनिश्चित करने व खरीद कार्य में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, अतः पंजीकृत किसान स्वयं खरीद केन्द्र पर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए छाया-पानी, प्राथमिक उपचार किट की व्यवस्था की गयी है। किसान अपनी जिंस सुबह जल्दी लेकर आएं तो, उनकी तुलवाई जल्दी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर किसान मुखराम बिरडा, मदनलाल पूनिया, सतपाल, सुरेन्द्र भादू, पूंजदान सहित विभागीय अधिकारी और समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights