Nature Nature

राजस्थान में 312 सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, नया स्टाफिंग पैटर्न और बड़ी भर्तियां जल्द

Nature

समाचार गढ़ 6 नवम्बर 2025 राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र से 312 सरकारी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इनमें 25 से कम नामांकन वाले 155 सीनियर सेकंडरी और शून्य नामांकन वाले 157 प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधनों के बेहतर उपयोग” के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहले ही 449 स्कूलों का सफलतापूर्वक विलय किया जा चुका है और शिक्षकों व छात्रों को सुविधाजनक स्थानों पर समायोजित किया गया है।

दिलावर ने कहा कि पिछले 22 महीनों में 50 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है, जबकि 21 हजार पदों पर नई भर्ती और प्रमोशन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में जल्द नया स्टाफिंग पैटर्न लागू होगा, जिसके तहत छात्रों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी ताकि असंतुलन खत्म हो सके।

उन्होंने निजी स्कूल में छात्रा की मौत के मामले पर कहा कि जांच टीम गठित की गई है, जो दो दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि विलायती बबूल हटाने का अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि यह पौधा पर्यावरण और जल स्तर दोनों के लिए हानिकारक है।

Related Posts

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights