Nature Nature

मखाना खाने के 5 जबरदस्त फायदे, वजन करे कंट्रोल, हार्ट को भी रखे हेल्दी

Nature

समाचार -गढ़, 20 अगस्त 2023 शरीर को कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है| इसके लिए तरह-तरह के फूड्स की जरूरत होती है। इसी तरह मखाने का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को मजबूत बनाने, खून की कमी दूर करने और कई बीमारियों से बचाने के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। आइए आज हम आपको मखाना से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1.न्यूट्रिशन्स से भरपूर हेल्‍थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, मखाना में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।इसमें प्रोटीन, फाइबर तो होता ही है साथ ही यह कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, फॉस्‍फोरस से भी भरपूर होता है। इस तरह ये हड्डियों को हेल्‍दी रखने, ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने, कोलस्‍ट्रॉल लेवल को ठीक रखने में भी मदद करता है।यह नर्व फंक्‍शन और मसल्‍स कॉन्ट्रैक्शन में भी काफी फायदा पहुंचाता है।

  1. पाचन तंत्र मजबूत करे मखाना में कई औषधीय गुण होते हैं, जिस वजह से इसे हेल्‍दी फूड की कैटेगरी में शामिल किया गया है. मखाने में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी ट्यूमर गुण होता है और यह पाचन तंत्र सुधारने से लेकर शरीर को मजबूत बनाने में भी काफी मदद करता है।मखाना के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  2. हार्ट के लिए फायदेमंद मखाना में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। हृदय संबंधी समस्याओं में अगर आप मखाने को अपने ब्रेकफास्‍ट में शामिल करें तो यह लाभदायक होता है।यह हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके नियमित सेवन से बीपी भी कंट्रोल में होता है।
  3. वजन कम करे मखाना के नियमित सेवन से वजन कम होता है।अगर आप भी वेट लूज करना चाहते हैं तो खाली पेट मखाने का सेवन करें।मखाने में मौजूद तत्व वेट लॉस में कारगर होते हैं।सुबह खाली पेट मखाना खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे दिनभर भूख कम लगती है।इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है।
  4. ब्लड शुगर कंट्रोल करे खाली पेट मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज रोगियों के लिए मखाना एक अच्छा फूड माना गया है।इसे रोजाना सुबह खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights