Nature Nature

मेहनतकश हैं भील समाज के लोग, युवा पीढ़ी को बनाए शिक्षित: मेघवाल

Nature

आपदा प्रबंधन मंत्री ने भील समाज सम्मेलन में की शिरकत
मेहनतकश हैं भील समाज के लोग, युवा पीढ़ी को बनाए शिक्षित: मेघवाल
समाचार-गढ़, बीकानेर, 6 मई। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को खाजूवाला के 25 केवाईडी के चक 3 केडब्ल्यूएम में भील समाज सम्मेलन में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भील समाज के लोग मेहनतकश होते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोग शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण मुख्यधारा से दूर रहते हैं। ऐसे में जरूरत है कि यह समाज, शिक्षा से जुड़े और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें। भील समाज के बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग संगठित रहें और आपसी सद्भाव कायम रखें।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। भील समाज भी अपनी बेटियों को पढ़ाएं। इससे समाज के दो घर शिक्षा की ज्योति से रोशन होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लिए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग भी महंगाई राहत शिविरों का लाभ उठाएं और अपना जीवन स्तर सुधारने की दिशा में पहल करें।
इस कार्यक्रम में रामेश्वरलाल गोदारा, 7 पीएचएम के ओमप्रकाश मेघवाल, माधोडिग्गी सरपंच के शौकत बलोच, 25 केवाईडी के सुरजीत सिंह घोड़ेला, 2 कालूवाला के कालूराम बावरी, भगवानाराम भील, शंकर राम मेघवाल, डायरेक्टर भोमाराम, जगदीश मेघवाल, दीपू जलंधरा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights