Nature Nature

उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए सम्पत सारस्वत बामनवाली हुए मुंबई में सम्मानित

Nature

उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए सम्पत सारस्वत बामनवाली हुए मुंबई में सम्मानित

समाचार-गढ़। गुरुवार की शाम अंधेरी पश्चिम (मुंबई) के मुक्ति ऑडिटोरियम का मंच था जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता कर रहे थे केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी, प्रमुख अतिथि में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री नारायण राणे, अतिथि विशेष में श्रीमती शर्मिला राज ठाकरे तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री श्री कृपाशंकर जी, वाग्धारा फाउंडेशन द्वारा वाग्धारा सम्मान के 7वें सम्मान समारोह “वाग्धारा सम्मान 2023” का आयोजन हो रहा था जहां पर पिछले कई वर्षों से अलग अलग मंचों से सामाजिक सुरक्षा पर अपनी आवाज़ को बुलंद करने वाले सम्पत सारस्वत बामनवाली का उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए सभी अतिथियों के हाथों सम्मान हुआ, सम्मान की श्रंखला में एक सर्टिफिकेट, मोमेंटो तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया, महामहिम ने सामाजिक सुरक्षा को संजीदगी भरा कार्य बताते हुए कार्यों को लेकर प्रशंसा की, उनके अनुसार प्रथम चरण पर समाज के अधिकारों की सुरक्षा से ही एक सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है ।

एससीएल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत सारस्वत बामनवाली ने सामाजिक सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज का दौर अपने आप में प्रतिस्पर्धा का दौर है जिसमें समाज की प्रथम स्तर पर नैतिक मूल्यों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है उस पर कार्य करने वाले किसी सामाजिक कार्यकर्ता का जब इतने बड़े मंच से सम्मान होता है तो ये सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि उन विचारों का सम्मान है तथा इस व्यवस्था से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं का सम्मान है जब कभी भी उनके विचारों का सम्मान देश के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा होता है तो देश के हर कोने में कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को सम्मानित महसूस करता है मंच से उपस्थित सभी अतिथियों को सारस्वत ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों और उनकी सफलता से अवगत करवाया । केरल महामहिम ने सम्पत सारस्वत को केरल राजभवन में आने का न्यौता दिया तथा सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए लगातार इसी तरह सामाजिक कार्यों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।

सैल्यूट तिरंगा के गुजरात प्रभारी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने सैल्यूट तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रवाद पर लिए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया, संस्था द्वारा महिला सशक्तीकरण, तिरंगे के सम्मान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों से भी सभी को अवगत करवाया, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी के कुशल नेतृत्व को भी सभी अतिथियों से रूबरू करवाया ।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights