Nature Nature

कलश यात्रा श्रीमद् भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु पहले दिन जाने कथा के मर्म

Nature

कलश यात्रा श्रीमद् भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु पहले दिन जाने कथा के मर्म
समाचार-गढ़, 14 मई 2023। कस्बे में सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
सुबह 10.30 बजे गणेश मंदिर से बैण्ड बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में सबसे आगे चल रही भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके पीछे सिर पर कलश धारण किए हुए महिलाएं और भागवत जी को सिर पर उठाए कथा आयोजक परिवार के सदस्य चल रहे थे। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुरुआत की गई।

भक्ति के भूखे हैं भगवान

कथा वाचक सन्त प्रहलाद महाराज ने श्रीमद्भागवत
माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में सत्संग के जरिए ही अपने भावों को स्थिर रखा जा सकता है। भजन करने से मनुष्य सीधा प्रभु से जुड़ जाता है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सात दिन तक श्रवण करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। लेकिन इसके लिए समय पर आकर पूरे मन से कथा सुनना जरूरी है। इसलिए इधर उधर ध्यान नहीं भटका कर निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा का श्रवण करें।

ज्येष्ठ के महीने में पानी पिलाना पुण्य का काम

संत प्रहलाद महाराज ने कहा कि ज्येष्ठ के महीने में दूसरों को पानी पिलाना पुण्य का कार्य होता है इसलिए इस महीने में श्रद्धा अनुसार प्याऊ लगवाएं या जल से भरे मटके रखवाएं। पहले दिन की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

20 मई तक चलेगी कथा
आयोजक बिग्गा बास निवासी महावीर प्रसाद, चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 20 मई तक सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। रोज सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी, प्रार्थना और प्रवचन होंगे। शाम को 5:30 बजे बच्चों को गीता अभ्यास कराया जाएगा।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights