Nature Nature

तूफानी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पानी भरने से कई गांवो में बिगड़े हालात

Nature

समाचार-गढ़, 25 मई 2023। कहते हैं कि प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता, जब वह अपना रूप दिखाती है तो किसी के कुछ भी समझ में भी नहीं आता, बस जो कुछ हो रहा है उसे देखने के लिए बेबस नजर आते हैं। ऐसा ही गुरुवार शाम को अचानक आई तूफानी बरसात से बने हालात से लगता है। तूफानी बारिश ने श्रीडूंगरगढ़ सहित गाँवों में हालात बिगाड़ दिए हैं। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित सातलेरा, बिग्गा, जैसलसर, जेतासर, तोलियासर सहित कई गांव पानी-पानी हो गए हैं। कई घरों में पानी भरने की सूचना मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग रात को ही पानी निकालने में जुटे हुए हैं। तूफानी बरसात से कई पेड़, पोल धराशाई हो गए हैं। खेतो में बनी बाड़े बिखर गई है। सातलेरा गांव की रोही में कई झोपड़ियां उड़ने की जानकारी सामने आ रही है।लोग भगवान से बरसात रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। रात का समय होने तथा विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोगो को अपने पालतू पशुओं की सार संभाल सहित घरों में जमा पानी निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रात का समय होने के कारण नुकसान के पूरे आंकलन का पता कल सुबह ही चल पाएगा। फिलहाल रुक रुककर बरसात का दौर जारी है। आसमान काले बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है। लोग भगवान से अब और बरसात नहीं होने की कामना कर रहे हैं।
फसलों को नुकसान
किसानों का कहना है कि ज्यादा बरसात से मूंगफली की बोई हुई फसल तहस नहस हो गई है। अंकुरित हो रही फसलों पर तेज बरसात ने पानी फेर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई तूफानी बरसात से किस तरह के हालात बने हैं और श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव में किस तरीके के हालात हैं। फोटो सहित खबर देखने के लिए बने रहे समाचार गढ़ के साथ।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights