Nature Nature

कानून मंत्री का हुआ अभिनन्दन, जुलूस में हुआ माला व पुष्पवर्षा से स्वागत, हुई घोषणाएं, मिले आश्वासन, ये रहा चर्चा का विषय

Nature

समाचार-गढ़ 30 मई 2023। कानून मंत्री बनने के बाद आज पहली बार अर्जुनराम मेघवाल सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ की सीमा कीतासर में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद घूमचक्कर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में कानूनू मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का फूल मालाओं व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उसके बाद जीप के माध्यम से जुलूस के रूप में स्टेशन रोड़, मैन बाजार, पुस्तकालय, घास मण्डी रोड़, रानी बाजार होते हुए मेघवाल कार्यकर्ताओं के साथ कालूबास स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा पहुचे। घुमचक्कर स्वागत द्वार पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राइन के नेतृत्व सांसद मेघवाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अर्जुनराम मेघवाल का जगह-जगह फूलमालाओं व पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनन्दन किया गया। जीप में खड़े मेघवाल ने भी सबका अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार किया। तेरापंथ भवन में मेघवाल का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का प्रशस्ति पत्र देकर नागरिक अभिनन्दन किया। अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर उनके द्वारा किए गए देशहित के कार्यों से अवगत करवाया। आगे आने वाले चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आमजन तक भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्याे को आमजन तक पहुंचाए। इस अवसर पर भाजपा नेता तारचन्द सारस्वत, बृजलाल तावणियां, लकेश चौधरी, मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुंसाई, छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, किशनाराम गोदारा, शिवकुमार स्वामी, कुंभाराम सिद्ध, श्याम सारस्वत हेमासर, बजरंग सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे एवं बीकानेर से आए गुमानसिंह राजपुरोहित, जालमसिंह भाटी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने संबोधित किया व मेघवाल को केन्द्रीय काननू मंत्री बनाने पर मोदी सरकार का आभार जताया।

समाचार-गढ़। कानून मंत्री बनने के बाद अर्जुनराम मेघवाल का ढोल व बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। कस्बेवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत भी किया गया। लेकिन इस जुलूस में कार्यकर्ताओं की कमी दिखी। विधानसभा चुनावों के अब कुछ ही महिनें बचे है ऐसे में टिकट की दावेदारी करने वाले कई नेता मेघवाल के साथ जीप में सवार थे। लेकिन उनके समर्थक ऐसे समय में उनके साथ नजर नहीं आ रहे थे। जुलूस में गिर-चुने कार्यकर्ता ही नजर आये। ऐसे में बात पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

समाचार-गढ़। जुलूस के दौरान जीप में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ विधानसभा चुनाव में टिकट की प्रबल दावेदारी करने वाले ताराचन्द सारस्वत, छैलूसिंह शेखावत, रामगोपाल सुथार, विनोदगिरी गुंसाई, किसनाराम गोदारा साथ नजर आए। इनके अलावा भी कुछ कार्यकर्ता जीप में सवार थे। इस दौरान सड़क पर बीच-बीच में गढ्ढे होने के कारण कारण जब जीप का संतुलन बिगड़ता दिखा तो निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित मंत्रीजी को संभालते हुए दिखे।

समाचार-गढ़। अभिनन्दन समारोह में कई मांगों को लेकर ज्ञापन भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दिए गए। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ में नवीन पोस्ट ऑफिस भवन के निर्माण, पुस्तकालय के लिए दस लाख रुपए का अनुदान की घोषणा की व इसके साथ ही क्षेत्र में मांगे गए सभी आरयूबी पारित करवाने, लाधड़िया से डेलवां तक सड़क निर्माण एवं केन्द्रीय अमृत योजना के माध्यम से कस्बे के विकास करवाने की बात कही।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights