Nature Nature

गोल्ड और सिल्वर मैडल जीतने वाले पहलवान अभिषेक सोनी का सम्मान

Nature

समाचार-गढ़, 9 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग शिविर में शुक्रवार सुबह राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उदरासर गांव के युवा पहलवान अभिषेक सोनी पुत्र प्यारेलाल सोनी ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने पर योग समिति की ओर से राज्य स्तर पर मैडल प्रदान कर योग शिविर में सम्मानित किया गया। योग समिति के प्रदेश सलाहकार योगाचार्य नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया युवा पहलवान अभिषेक सोनी महज 18 वर्ष की आयु में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई कर चुका है। पहलवान सोनी वर्तमान में भारतीय निकेतन स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। लगतार खेल के प्रति रूचि रखने पर आज इन्होंने यह सफलता हासिल की है। इस दौरान कस्बे के गणमान्य नागरिक चैनाराम चौहान गिरदावर, नारायण डागा, प्यारेलाल सोनी, आदिल चोपदार, राकेश कुमार पडिहार, कानाराम, महादेव सोनी, किरण डागा, संतोष देवी पालीवाल, गुड़िया नैन, राधा देवी, बाल योगी योगानंद कालवा, योगिता कालवा, ममता रॉयल, किरण पडिहार इस सम्मान के सहभागी बने। आसाम प्रवासी हरीकिशन राठी व पटवारी हरिराम सारण ने पहलवान सोनी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में योग कैसे उपयोगी साबित हो सकता है और अपने अनुभव शेयर किए। संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, मंत्री धर्मचंद धड़ेवा समस्त सदस्यों द्वारा पहलवान सोनी को बधाई देते हुए आगे बढ़ने की मंगल कामनाएं की।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित…

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। आज जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। 22 अप्रैल 2025 को श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में हुए इस कायरतापूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights